भारत

किंग्सपैन जिंदल नालागढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 कर्मचारियों ने रोपी हरियाली

Shantanu Roy
5 Jun 2026 4:10 PM IST
किंग्सपैन जिंदल नालागढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर 50 कर्मचारियों ने रोपी हरियाली
x
Nalagarh. नालागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किंग्सपैन जिंदल, नालागढ़ इकाई में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 50 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने पौधे लेकर आए। सभी पौधों का इकाई परिसर में सामूहिक रूप से रोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में
योगदान देना था।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को वृक्षारोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक विपन कुमार ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किंग्सपैन जिंदल हमेशा सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को बढ़ावा देता रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से पौधे लाकर उनका रोपण करना अत्यंत प्रेरणादायक पहल है। मैं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ऐसे प्रयास हमारे कार्यस्थल को हरित बनाने के साथ-साथ समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी मजबूत करते हैं। किंग्सपैन जिंदल प्रबंधन ने कर्मचारियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरणीय अभियानों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Next Story