
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में भीषण गर्मी का सितम आमजन के साथ फसलों पर भी दिख रहा है और एक चिंगारी से लाखों की फसल स्वाह हो रही है। गुरुवार को तीसरे दिन एक बार फिर पांवटा के मिस्रवाला में दोपहर को किसानों की पचास बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे कई किसानों फसल राख हो गई। इस मौके पर किसानों ने मौके पर पहुंचे पर एक दूसरे की मदद की। आग लगने के बाद तेज हवा आने से आग ने जोर पकड़ लिया। देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही किसान खेतों पर पहुंच गए।
इस दौरान किसानों ने बताया कि सुचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाया पर तब तक खतों में की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। उधर, इस बारे में तसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही उन्होंने स्टाफ को मौके पर भेजा है, उन्होंने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट बना कर सभी किसानों को राहत राशि दी जाएगी। उधर, पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया वह पीडि़त किसानों को जल्द मुआवजे का आश्वासन दिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





