भारत
बिलासपुर में 50 बैलेट पेपर गायब, एआरओ हटाए, पुलिस जांच में जुटी
Shantanu Roy
22 May 2026 3:06 PM IST

x
Bilaspur. बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बीच बैलेट पेपर गायब होने के लगातार सामने आ रहे मामलों ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोलन के कुनिहार के बाद अब बिलासपुर में भी 50 बैलेट पेपर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हडक़ंप मच गया है और शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर स्थित अंबेडकर भवन में पंचायत चुनावों को लेकर बैलेट पेपर लेखन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वार्ड नंबर-1 जंगल सुंगल प्रधान पद से संबंधित बैलेट पेपर क्रम संख्या 58001 से 58050 तक मौके से गायब पाए गए। जैसे ही यह मामला सामने आया, वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सदर बिलासपुर विजय कुमार ने इस संबंध में थाना सदर बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि बैलेट पेपर लेखन कार्य के दौरान राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में तैनात सहायक आचार्य, जो वर्तमान में एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी) के रूप में कार्यरत थे, को संबंधित बैलेट पेपर सौंपे गए थे, लेकिन जांच के दौरान ये बैलेट पेपर रिकॉर्ड से गायब पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एआरओ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। प्रशासनिक स्तर पर इस घटनाक्रम को बेहद गंभीर माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1957 की धारा 136(2) तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





