
x
बड़ा हादसा
केन्या। एक दर्दनाक बस हादसे में केरल के पांच लोगों की मौत की खबर है. हालांकि नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है. यह हादसा 9 जून को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे (स्थानीय समयानुसार 4:30 बजे) न्यारुरू के पास हुआ, जो नैरोबी से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित एक कस्बा है.
बस में कुल 28 भारतीय पर्यटक सवार थे, जो कतर से केन्या की यात्रा पर आए थे. हादसे में कई अन्य यात्री घायल भी हुए हैं. राहत और बचाव कार्य में लोका केरल सभा और नोरका रूट्स (गैर-आवासीय केरलवासी मामलों के विभाग) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
सभा ने जानकारी दी है कि घायलों का इलाज न्यारुरू में किया जा रहा है और उन्हें सड़क या एयर एम्बुलेंस के जरिए रात में नैरोबी के अस्पतालों में ले जाया जाएगा. मृतकों के शव भी जल्द ही राजधानी नैरोबी भेजे जाएंगे.
Next Story





