भारत

5 बाघों की मौत, पीएम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि

Nilmani Pal
27 Jun 2025 3:10 PM IST
5 बाघों की मौत, पीएम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि
x
पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक। हुग्याम इलाके में एक साथ पांच बाघों की मौत के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। शुक्रवार का जंगल में एक गाय का शव पाया गया है। आशंका है कि गाय को जहर दे दिया गया था। इसके बाद उसके पूरे शरीर में जहर फैल गया जिसे खाने के बाद बाघिन और उसके चार शावकों की मौत हो गई। बता दें कि गुरुवार को पांचों टाइगर के शव महदेश्वरा हिल्स के हुग्याम वन क्षेत्र में पाए गए थे।

एक अधिकारी ने बताया, या तो गाय को जंगल में छोड़ने से पहले ही जहर दे दिया गया था। नहीं तो मरी हुई गाय मिलने के बाद उसपर जहर छिड़क दिया गया है। जहरीली गाय खाने के बाद बाघों की मौत हो गई। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांद्रे ने भी इस थ्योरी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। हर ऐंगल से जांच की जाएगी और अपराधियों के किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गुरुवार को बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया था। वहीं शावकों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया किया गया है। गुरुवार को पांच सदस्यों की टीम ने जांच अपने हाथ में ले ली है। बाघों के शवों से खून, टिशू और स्टमक सैंपल निकालकर जहर की जांच की जा रही है। इसके अलावा बाघों की डीएनए प्रोफाइलिंग की की जाएगी। घटना के बाद वन विभाग ने हुग्याम वन क्षेत्र में पट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी है। राज्य के वन मंत्री के मुताबिक पूरे वन क्षेत्र में जीपीएस अधारित एम-स्ट्रिप्स, कैमरे और ड्रोन सर्विलांस बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा एंटी पोचिंग कैंप्स को भी हाई अलर्ट पर रखा गया गया है। बता दें कि कर्नाटक देश का दूसरा राज्य है जहां सबसे ज्यादा टाइगर पाए जाते हैं। कर्नाटक में करीब 563 टाइगर हैं। वहीं मध्य प्रदेश में सबसे ज्यागा 785 टाइगर हैं।

Next Story
null