भारत

दिल्ली में 5 पुलिसकर्मी घायल, अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुई झड़प

Nilmani Pal
7 Jan 2026 7:58 AM IST
दिल्ली में 5 पुलिसकर्मी घायल, अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुई झड़प
x

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम (MCD) ने 6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात यानी बुधवार रात करीब 1 बजे तुर्कमान गेट पर फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण को हटाने के लिए एक डिमोलिशन ड्राइव शुरू किया गया. इस कार्रवाई के लिए मौके पर रात में 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे थे. MCD अधिकारियों ने बताया कि यह ड्राइव फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध ढांचों को हटाने के लिए चलाया गया.

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया. मौके पर भीड़ जमा हो गई. इस दौरान, स्थिति तब बिगड़ गई जब भीड़ में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके. पुलिस ने कहा कि स्थिति को बेकाबू होने से रोकने के लिए मौके पर और ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया. डीसीपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने हंगामा किया उनकी पहचान की जाएगी और सभी के खिलाफ कार्यवाई होगी. मस्जिद के पास बने बारात घर के एक हिस्से पर बुलडोजर चला है. इसके अलावा, आस-पास के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है, इसमें एक बारात घर, दो दुकानें और तीन डिस्पेंसरी शामिल हैं.

मस्जिद के बाहर अवैध निर्माण हटाने से पहले पिछले कई दिनों से गहमागहमी थी. ये मामला कोर्ट पहुंचा, जिस पर कोर्ट ने स्टे लगाया. मामले पर 22 जनवरी को फैसला आना था. इस बीच कार्यवाही से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है.

DCP सेंट्रल का बयान, 'दिल्ली बुलडोजर एक्शन में झड़प के दौरान 5 पुलिसकर्मी घायल हुए है.


Next Story
null