भारत

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, रौंदकर अज्ञात वाहन फरार

Nil dhankar
7 Aug 2024 7:03 AM IST
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, रौंदकर अज्ञात वाहन फरार
x
बड़ा हादसा

राजस्थान rajasthan news । चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार देरा रात यह हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची है। निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर यह हादसा हुआ। मामला निंबाहेड़ा के पास भावलिया का है।

road accident मृतक बाइक सवार की पहचान सुरेश निवासी केसरपुरा थाना शंभूपुरा के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। दो महिलाओं सहित पांच लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। बताया जा रहा कि एक ही बाइक पर सवार होकर ये सभी 6 लोग जा रहे थे। हादसे में एक बच्ची को छोड़ सभी की जान चली गई।

हादसे के बाद सड़क पर मृतकों के क्षत-विक्षत शव बिखर गए। भावलिया के पास चित्तौड़गढ़- निम्बाहेड़ा नेशनल हाइवे के पास की घटना बताई जा रही है। सूचना पर निम्बाहेड़ा सदर थाना जाब्ता मौके पर पहुंच गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।


Next Story