भारत
5 लोगों की हत्या, भाई ने अपने ही सगे भाई के पूरे परिवार को किया तबाह
jantaserishta.com
22 July 2024 11:18 AM IST

x
पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे.
चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला जिले में पांच लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. यहां भाई ने अपने ही सगे भाई के पूरे परिवार को खत्म कर दिया. इतना ही नहीं रात में उनके शवों को जलाने का प्रयास भी किया. जब पुलिस को इस घटना की सूचना हुई तो पुलिस अधीक्षक रात करीब तीन बजे घटनास्थल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए.
अंबाला के नारायणगढ़ के रतोर खेतो गांव में रविवार देर रात इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है. यहां सगे भाई ने भाई के परिवार को खत्म कर दिया और रात में शवों को जलाने का प्रयास किया. इसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल पहुंचाया. वहीं इस घटना में घायल पिता को नारायणगढ़ में एडमिट कराया गया है. जबकि सात साल की घायल बच्ची को चंडीगढ़ रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, भाई ने जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है.
इससे पहले बीते मई महीने में हिसार जिले में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. यहां एक शख्स ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो सालों को गोली मार दी थी. इसके बाद अपने दो लड़कों और एक लड़की को लेकर घर से भाग गया था. इस ट्रिपल मर्डर को उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





