भारत

5 लोगों की मौत, बस और बलेनो कार की सीधी टक्कर

jantaserishta.com
6 March 2024 9:33 AM IST
5 लोगों की मौत, बस और बलेनो कार की सीधी टक्कर
x

5 लोगों की मौत, बस और बलेनो कार की सीधी टक्कर 

विवाह समारोह से लौटकर अपने गांव वापस जा रहे थे.
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां रोडवेज बस और कार की टक्कर की टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. यह हादसा रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले एक विवाह समारोह से लौटकर अपने गांव वापस जा रहे थे. तभी सीहा गांव के पास रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की टक्कर हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई.
यह हादसा आज सुबह हुआ था, जब बलेनो कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे के बाद घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना में जान गंवाने वाले लोग चरखी दादरी के चांगरोड गांव के रहने वाले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story