भारत

आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई घायल

Nilmani Pal
17 Aug 2023 12:39 AM GMT
आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई घायल
x
मां-बेटी भी घायल

ओडिशा। ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालासोर जिले के जलेस्वर और बस्ता इलाके में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मयूरभंज जिले से मिली खबर के अनुसार बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गयी और उसकी बेटी चोटिल हो गयी। इसी तरह भद्रक जिले की खेरांग पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दो अन्य घायल हो गये। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


Next Story