भारत
सिलेंडर फटने से परिवार के 5 लोग झुलसे, जवाली में फ्रिज से लगा करंट, 1 की मौत
Shantanu Roy
16 Sept 2025 4:24 PM IST

x
Jawali. जवाली। हिमाचल में दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के एक गांव में अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे परिवार के पांच लोग झुलस गए। इनमें एक नन्हा और दो-तीन और भी छोटे बच्चे झुलसे हैं। हालांकि दर्द से कहराते सभी लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की तरफ लाया जा रहा था कि नाकाधार में भूस्खलन होने से मणिकर्ण-भुंतर सडक़ बंद हो गई। ऐसे में बच्चे काफी देर तक वाहन फंसे रहे। झुलसे लोगों को मार्ग बंद होने पर और परेशान होना पड़ा। हालांकि इसके बाद मार्ग बहाल हुआ, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, कांगड़ा जिला में पुलिस थाना जवाली के तहत पंचायत फारियां में एक व्यक्ति की फ्रिज से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार (43)/पुत्र प्रीतम चंद निवासी करडियाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीबन 6 बजे कुलदीप कुमार फ्रिज से पानी की बोतल लेने के लिए गया और फ्रिज के साथ हाथ लगाते ही अचानक करंट लग गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जवाली ले आए, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





