भारत

अधिकारी की कार से टक्कर, 5 कांवड़िए घायल

Nilmani Pal
25 July 2024 4:43 PM IST
अधिकारी की कार से टक्कर, 5 कांवड़िए घायल
x
बड़ा हादसा

यूपी UP News । मेरठ meerut में गुरुवार को हादसा हो गया। सहारनपुर सीडीओ की कार कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पांच कांवड़िए बुरी तरह से घायल हो गए, हालांकि सीडीओ और उनका स्टाफ सुरक्षित है। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

road accident सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कांवड़िए जल लेने के लिए जा रहे थे। कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित रिजार्ट के पास जैसे ही ट्रॉली पहुंची तो सहारनपुर सीडीओ की कार आ गई। सीडीओ की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में टीपीनगर के रहने वाले पांच कांवड़िए घायल हो गए। फिलहाल सीडीओ और उनका स्टाफ सुरक्षित है।

Next Story