भारत

5 लड़कों की मौत, बेकाबू हुई Thar, देखें मंजर

jantaserishta.com
27 Sept 2025 10:18 AM IST
5 लड़कों की मौत, बेकाबू हुई Thar, देखें मंजर
x
मचा कोहराम.
गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम के झाड़सा चौक पर तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई. जिससे थार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. बताया जाता है कि यूपी नंबर की थार गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे.
जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा शनिवार सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ. यहां UP 81CS 2319 नंबर की तेज़ रफ़्तार थार दिल्ली से झाड़सा चौक एक्जिट नंबर 9 से नीचे की ओर जा रही थी. तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
गाड़ी में सवार 6 में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 3 युवतियां और 2 युवक शामिल हैं. जबकि एक युवक को गंभीर हालत में गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
साथ ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी है. मृतकों में एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि एक थार में 6 लोग सवार थे. थार की स्पीड ज्यादा थी, इसलिए थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिससे थार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story