
x
Solan. सोलन। आईटीआई सोलन में आयोजित कैंपस इंटरव्यू के दौरान 47 प्रशिक्षुओं का चयन प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई टाइमेक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड बद्दी के लिए किया गया। इस भर्ती अभियान का आयोजन मेसर्स न्यूमैक्स स्किल एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया में विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। कैंपस इंटरव्यू में राजकीय आईटीआई सोलन और राजकीय आईटीआई कसौली के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयनित 47 प्रशिक्षुओं में से 35 अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई सोलन और 12 अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई कसौली से हैं। चयनित उम्मीदवारों में आईटी, आईटीसीएसएम, फिटर, सिलाई प्रौद्योगिकी और कोपा ट्रेड के प्रशिक्षु शामिल हैं।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अनिल ठाकुर सहित प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट (टीएंडपी) टीम के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था और उद्योगों के साथ मजबूत समन्वय का परिणाम है। ऐसे कैंपस इंटरव्यू विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सीधे उद्योगों से जुडऩे का अवसर प्रदान करते हैं। इससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ उद्योगों को भी प्रशिक्षित और कुशल कार्यबल उपलब्ध होता है। संस्थान की प्रधानाचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित प्रशिक्षु अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





