
x
Nagrota Bagwan. नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां में स्वर्गीय जीएस बाली बाल मेले के दूसरे दिन राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवा में मेगा रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा और चंबा के विधायक नीरज नैयर द्वारा किया गया। सभी ने साक्षात्कार लेने आई हुई कंपनियों के अधिकारियों और साक्षात्कार देने आए हुए बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं मेले के संरक्षक आरएस बाली ने कहा किन विकास पुरुष जीएस बाली ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में युवाओं को रोजगार दिलाने की लड़ाई को निरंतर लड़ा और उन्हें रोजगार दिलाने के कार्य को सर्वोपरि रखा। उन्होंने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने की मुहिम को बड़े स्तर पर लड़ा।
उन्होंने कहा बाल मेले के अवसर पर हर वर्ष मेगा रोजगार मेले का आयोजन होता है, जो युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बड़ा अवसर होता है। बाल मेले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस मेगा रोजगार मेले में 52 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जो लगभग 6000 युवाओं को रोजगार देने जा रही हैं। मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा और विधायक नीरज नय्यर ने बाल मेले के भव्य आयोजन के लिए बाल मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक आरएस बाली और समस्त मेला कमेटी को शुभकामनाएं दीं, जो बाल मेले को इतने भव्य तरीके से आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले को देखने से ही पता चलता है कि यह केवल एक मेला नहीं है, यह नगरोटा बगवां के लोगों का विकास पुरुष जीएस बाली के लिए अद्भुत प्यार है, जिन्होंने नगरोटा बगवां और पूरे प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया और विकास पुरुष का नाम उन्होंने लोगों का विकास करके प्राप्त किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





