
बंगाल। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को काली पूजा की शाम अवैध आतिशबाजी और हुड़दंग करने के आरोप में 45 लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि दिवाली की रात आठ बजे तक 29 लोगों को हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न हिस्सों से अनुमत सीमा से अधिक आवाज वाले पटाखे फोड़ने के आरोप में 16 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। शहर की पुलिस ने अदालतों द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने, हुड़दंग और अवैध आतिशबाजी पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया है।
यह भी पढ़े
मोचीपाड़ा और बड़तला इलाकों में पुलिस ने छापेमारी कर दो अलग-अलग मामलों में प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 85 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किये गये हैं। पहली कार्रवाई मोचीपाड़ा थानाक्षेत्र में हुई, जहां एपीसी रोड से दक्षिण दिनाजपुर निवासी विष्णु महंत को गिरफ्तार किया गया. वह शनिवार दोपहर प्रतिबंधित पटाखे खरीद कर घर लौट रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 45 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किये गये। आरोपी को रविवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।





