
x
हमीरपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों की चल रही बैचवाइज भर्ती के दूसरे दिन भी 400 से अधिक अ यार्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लिया। गुरुवार को हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उपरोजगार कार्यालयों के पात्र अ यार्थियों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं। हमीरपुर जिला में 18 पदों को बैचवाइज आधार पर भरा जा रहा है। सुबह 10 बजे से अ यार्थियों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई। बैच वाइज भर्ती के लिए पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के अलग-अलग कमरों में करीब आठ काउंटर कैटागिरि वाइज लगाए गए थे।
जिसमें दो-दो टेबल पर अ यार्थियों के सभी मूल दस्तावेज और फार्म लिए जा रहे थे, ताकि अ यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज और फार्म जमा करवाने में ज्यादा मशक्कत न करनी पड़े। इसके उपरांत अ यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के कांफ्रैंस हॉल में बैठी डाक्यूमेंट स्क्रीनिंग कमेटी के पास अपने मूल दस्तावेज चैक करवाने पड़ रहे थे। दिन भर चली मूल्यांकन प्रक्रिया में 400 से अधिक अ यार्थियों ने अपने मूल दस्तावेज स्क्रीनिंग कमेटी के पास जमा करवाए हैं। अ यार्थियों को इस बार अपने जिले में ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना पड़ रहा है। जबकि अन्य जिलों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर प्राथमिकताओं का क्रम (ऑर्डर ऑफ प्रेफरेंस) भर रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





