
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब सुपर फ्रूट कहे जाने वाले एवोकाडो फल की खेती को बढ़ावा देने के लिए बागबानी विभाग ने 400 पौधे मंगवा लिए हैं। बताया जाता है कि इन पौधों की खेप पहुंच गई है और फिलहाल इन्हें हमीरपुर में रखा गया है और केवल डेमो के लिए यह पौधे मंगवाए गए है। देखा जाएगा कि यह प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में विकसित होता है या नहीं। बागबानी विभाग को पिछले सप्ताह ही इस संबंध में निर्देश दिए गए थे, जिसके साथ आगे ऑर्डर भी कर दिया गया और अब हमीरपुर में यह पौधे पहुंच गए हैं। जिन स्थानों पर गर्मी भी कम पड़ती है और सर्दी भी कम होती है उन क्षेत्रों में इसकी पौधे को विकसित करने के लिए लगाया जाएगा।
इसके साथ प्रदेश के दो विश्वविद्यालय जिनमें पालमपुर व नौणी हैं के विशेषज्ञ इस पर काम करेंगे और आगे इसकी पौधे को कैसे बढ़ाया जाए इस पर फोकस किया जाएगा। पिछले सप्ताह इस संबंध में बागबानी मंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुइ थी, जिसके बाद विभाग ने ऑर्डर दे दिया गया और यह पौधे आ गए हैं। राज्य में शिवा परियोजना चल रही है और शिवा प्रोजेक्ट में इसकी खेती को शामिल करने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





