भारत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिखे 4 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

jantaserishta.com
25 April 2025 5:10 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिखे 4 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
x
सांकेतिक तस्वीर
महिला ने दी जानकारी.
जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. यह कार्रवाई पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद की जा रही है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
सूत्रों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन तब शुरू किया गया जब एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने इलाके में चार संदिग्ध लोगों को देखा है. महिला की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान चला रही है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित है और पहले भी घुसपैठ की कोशिशें यहां देखी जा चुकी हैं. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि संदिग्ध किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं. पुलिस और सेना की टीमें तलाशी अभियान को बेहद सावधानी और रणनीतिक तरीके से अंजाम दे रही हैं. ड्रोन और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है.
पुलवामा के करीमाबाद इलाके में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. यह इलाका पहले भी आतंकियों की मौजूदगी के लिए चर्चित रहा है और यहां से कई बार मुठभेड़ की खबरें आती रही हैं. फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और तलाशी का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.
पहलगाम हमले के बाद थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी खुद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय पहुंच गए हैं. सेना अधिकारियों के मुताबिक, जनरल द्विवेदी को एलओसी पर पुंछ-राजौरी जिलों और पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों की सुरक्षा स्थिति की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. वे मौजूदा हालात का जायजा ले रहे हैं और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story