भारत

4 लोगों की मौत, एक और जगह में बादल फटा

Nilmani Pal
17 Aug 2025 8:57 AM IST
4 लोगों की मौत, एक और जगह में बादल फटा
x
पढ़े पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर। कठुआ जिले के घाटी क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, कई घर मलबे और बाढ़ के पानी में डूब गए हैं.

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे को भी नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट है. राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और हालात को संभालने की कोशिशें जारी हैं. इससे पहले किश्तवाड़ में भी बादल फटने की घटना हुई थी.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कठुआ जिले के राजबाग इलाके के जॉड घाटी गांव में बादल फटा. इस घटना से गांव का बाकी इलाकों से संपर्क टूट गया और जमीन और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि शुरुआत में किसी जनहानि की रिपोर्ट नहीं थी, लेकिन बाद में चार लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम को तुरंत गांव भेजा गया. अधिकारियों ने कहा कि स्थिति की निगरानी की जा रही है. इनके अलावा, कठुआ पुलिस स्टेशन में पड़ने वाले बगार्ड और चंगड़ा गांवों और लखनपुर पुलिस स्टेशन के तहत दिलवान-हुटली क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ. हालांकि, यहां किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

भारी बारिश से अधिकांश जल स्रोतों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. उझ नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिए जल स्रोतों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

Next Story
null