भारत

मकान में भयंकर धमाके के बाद 4 लोगों की मौत, कहीं ये वजह तो नहीं...

jantaserishta.com
23 March 2025 9:04 AM IST
मकान में भयंकर धमाके के बाद 4 लोगों की मौत, कहीं ये वजह तो नहीं...
x
मचा हड़कंप.
बहादुरगढ़: दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार शाम को एक घर में हुए जोरदार विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह विस्फोट इतना भयानक था कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों को गैस सिलेंडर में विस्फोट का शक जताया है, लेकिन पुलिस ने इस संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि विस्फोट बेडरूम में हुआ।
डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि "यह सिलेंडर ब्लास्ट नहीं है, यह बेडरूम के अंदर हुआ है। इसका असर पूरे घर पर पड़ा है। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग परिवार के ही सदस्य थे।"
धमाके के कारण का पता लगाने को पुलिस ने ब्लास्ट एनालिसिस एक्सपर्ट्स और फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की एक टीम को बुलाया है।
डीसीपी मिश्रा ने कहा कि फोरेंसिक टीम अंदर है और विस्फोट के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। गैस सिलेंडर सही सलामत है और जबकि एसी यूनिट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि यह एक एसी विस्फोट था नहीं। हम अब ब्लास्ट एनालिसिस एक्सपर्ट्स और फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की मदद ले रहे हैं और इनपुट के साथ आगे की स्थिति का आकलन करेंगे।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में मरने वालों में करीब 10 साल के दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष समेत चार लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के कारण जानने और मौके से नमूने एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस को संदेह है कि विस्फोट एयर कंडीशनर कंप्रेसर में हुआ था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट शाम करीब 6.30 बजे बहादुरगढ़ के एक घर में हुआ, जिसके बाद वहां आग लग गई। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई और मौके से चार शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल हुए हरिपाल सिंह को रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में ले जाया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story