भारत

4 IPS अफसरों के तबादले, पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी बदले गए

Nilmani Pal
29 Jun 2025 2:25 PM IST
4 IPS अफसरों के तबादले, पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी बदले गए
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। यूपी में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस बार चार आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक आईपीएस एसबी शिरडकर पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी (अध्यक्ष) बनाए गए हैं।

वह अभी तक पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के पद पर थे। अपर पुलिस महानिदेशक, पीएससी मुख्यालय रहे सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है। वहीं एसपी सीआईडी आशीष तिवारी अब सहारनपुर संभालेंगे। उन्हें सहारनपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी बनाया गया है। सहारनपुर के एसएसपी रोहित सजवान को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबध किया गया है।

इसके साथ ही एक अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी सीतापुर रहे आर.के.स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। सहारनपुर के एसएसपी रहे रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक के रूप में संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।

Next Story
null