भारत

4 घुसपैठिए मारे गए, अब सेना का बयान आया

jantaserishta.com
23 Jun 2023 1:49 PM IST
4 घुसपैठिए मारे गए, अब सेना का बयान आया
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और चार घुसपैठिए मारे गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन जारी है। सेना ने कहा, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी के पास सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। उनसे हथियार आदि बरामद किया गया।
एक महीने से भी कम समय में घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम की गई है। 16 जून को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जामागुंड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story