भारत

4 लड़कियों की मौत, मिट्टी ढहने से हुआ भयानक हादसा

jantaserishta.com
11 Jan 2022 8:13 AM IST
4 लड़कियों की मौत, मिट्टी ढहने से हुआ भयानक हादसा
x
घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

मेवात: हरियाणा के मेवात में बड़ा हादसा हो गया है. यहां मिट्टी ढहने से चार लड़कियों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दर्दनाक हादसा तावडू के कांगरका गांव में हुआ है. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. लोगों की भीड़ जमा हो गई. ये हादसा तब हुआ जब लड़कियां मिट्टी लेने के लिए गई थीं.

दरअसल, सोमवार शाम को वकीला (19), जनिस्ता (18), तस्लीमा (10) गुलअफशा (9), सोफिया (9) एक साथ गांव में ही पंचायती जगह से मिट्टी लेने के लिए गई हुईं थीं. तभी अचानक मिट्टी के ढहने से हादसा हो गया. इसमें चार लड़कियों की मौत हो गई. जबकि एक युवती को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है.
घटना के बाद मौके पर अफऱातफरी मच गई. घटना मिलने पर लड़कियों के परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. हादसे के दौरान मिट्टी में दबी लड़कियों को बाहर निकाला गया.
पुलिस ने 4 शवों को कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच कराई जा रही है. दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है. जिस युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत भी अभी नाजुक बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story