
x
फिलहाल मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे हुए हैं और राहत-बचाव का कार्य जारी है.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हाईवे पर गड्ढे की वजह से बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और ब्रेक फेल होने से हाईवे किनारे बनी झोपड़ी में घुसकर पलट गई. इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हैं.
हरदोई में जो प्राइवेट बस हादसे का शिकार बनी है, वो यूपी के उन्नाव जा रही थी और यह हादसा कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सड़क पर हुए गड्ढे की वजह से हुआ. तेज रफ्तार बस का ब्रेक भी फेल हो गया, जिसकी वजह से वो अनियंत्रित होकर एक झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी और वहां बैठे लोगों पर पलट गई.
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं बस में सवार गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हाईवे पर गड्ढे में बस का पहिया जाने से सॉफ्ट टूट गया और बस का ब्रेक फेल होने बाद बस अनियंत्रित होकर झोपड़ी नुमा घर में घुस गई. फिलहाल मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे हुए हैं और राहत-बचाव का कार्य जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





