भारत
'मौत' की पार्टी, साथियों के साथ दारू पीना युवक को बहुत महंगा पड़ा, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
9 July 2024 2:30 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
सुलतानपुर: सुलतानपुर में साथियों संग गांव के बाहर बाग में बैठकर दारू पीना एक युवक को महंगा पड़ गया। नशे की हालत में साथियों के बीच चली गोली से युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
सोमवार शाम कुड़वार विकास खण्ड के धम्मौर थाना क्षेत्र के सरकंडेडीह गांव निवासी उजैद (25)पुत्र ऊबैक अपने साथियों के साथ गांव की बाग में नशे की हालत में बैठे थे। तभी साथियों के बीच आपसी बातचीत में किसी के द्वारा गोली चला दी गयी। जिसमें उजैद घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।मौत होने के बाद परिजन शव लेकर पुनः जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर लेने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है। आशंका के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी।
Tagsसुलतानपुरसुलतानपुर न्यूज़सुलतानपुर पुलिसशराब पार्टीSultanpurSultanpur NewsSultanpur PoliceLiquor Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





