भारत
36 सडक़ें, 43 पेयजल योजनाएं बंद, प्रदेश में बारिश से थमे गाडिय़ों के पहिए
Shantanu Roy
21 July 2026 4:27 PM IST

x
शिमला। राज्य में सोमवार को बारिश के कारण 36 सडक़ेंं बंद पड़ी हुई है, जबकि चंबा जिला के दो उपमंडलों की 43 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो गई है। इसके अलावा बंजार उपमंडल में चार और स्पीति में एक ट्रांसफार्मर ठप पड़ा हुआ है। स्टेट एमरजेंसी आपरेशन सेंटर की ओर से सोमवार को पांच बजे तक रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की है। मंगलवार को राज्य के पांच जिलों में रेड अलर्ट रहेगा।
स्टेट एमरजेंसी आपरेशन सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह राज्य भर में कुल 49 सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही बारिश के कारण हुए भू-स्खलन और अन्य कारणों के चलते प्रभावित हुई थी। सडक़ों को बहाली के कार्य करते हुए संबंधित विभाग ने शाम पांच बजे तक सडक़ों 13 को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, जबकि शेष 36 सडक़ों को खोलने का काम चला हुआ है। जिला चंबा में दस, कांगड़ा चार, कुल्लू सात, लाहुल-स्पीति एक, मंडी 11, शिमला चार और ऊना जिला में दो सडक़ें बंद है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





