भारत

ज्वालामुखी मंदिर में 35 हजार श्रद्धालु नतमस्तक

Shantanu Roy
25 May 2026 5:00 PM IST
ज्वालामुखी मंदिर में 35 हजार श्रद्धालु नतमस्तक
x
ज्वालामुखी। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गर्मियों में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई हैए जिससे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर भारी भीड़ बनी रही। सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता के चलते जल्द ही व्यवस्था को सुचारु किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश दिया गया और दर्शन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलती रही। मंदिर पुजारी अविनेदर शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी आमद बनी हुई है। विशेष रूप से शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में भक्त मां ज्वाला की पवित्र ज्योति के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर को सुबह दोपहर और शाम को आरती के बाद खोलने की समयसारिणी के बारे में मिल रही शिकायतों के चलते एसडीएम ज्वालामुखी रविवार सुबह 4:30 बजे मंदिर में पहुंच गए, जिससे कर्मचारियों में खलबली मच गई एसडीएम ज्वालामुखी डाक्टर संजीव शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि गर्मियों के दिनों में मंदिर सुबह 5:00 बजे खोलना चाहिए, ताकि यात्री समय अनुसार दर्शन कर सके और तपती गर्मी से बच सके। इसी के चलते एसडीएम ज्वालामुखी ने निरीक्षण करने के बहाने सुबह 4:30 बजे मंदिर में पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने तुरंत मंदिर के मुख्य कर्मचारियों और पुजारी महासभा के प्रधान अभिनेंद्र शर्मा को मोबाइल फोन पर सूचित किया और कहा कि जैसे कि लोगों की शिकायतें मिल रही थी कि मंदिर सुबह दोपहर और शाम को समय अनुसार नहीं खुल रह रहा है इसमें कुछ सच्चाई प्रतीत हो रही है उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समय अनुसार मंदिर को खोला जाए।
Next Story