भारत

ऑडिशन 350 फनकारों ने दिखाया दम

Shantanu Roy
28 March 2025 5:55 PM IST
ऑडिशन 350 फनकारों ने दिखाया दम
x
Ghumarwin. घुमारवीं। घुमारवीं में 5 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेले के सांस्कृतिक संध्याओं के कार्यक्रमों के लिए 25, 26 और 27 मार्च को ऑडिशन आयोजित किए गए जिसमें करीब 350 कलाकारों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं ऑडिशन में महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी गीत लोकगीत लोकनृत्य संस्कार गीत डांस और योग जैसी विविध कलात्मक प्रस्तुतियों ने माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया निर्णायक मंडली ने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए ग्रेडिंग के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की निर्णायक मंडली में सुभाष गुप्ता, डॉ. राजेश चौहान फुलां चंदेल, आशा शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा और मदन पटियाल जैसे अनुभवी निर्णायक उपस्थित रहे जिन्होंने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। उपमंडलाधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि यह ऑडिशन हिमाचली लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण
पहल है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में सहायक होते हैं उन्होंने आगे बताया कि ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा और उन्हें ग्रीष्मोत्सव मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा घुमारवीं का यह राज्यस्तरीय मेला स्थानीय लोककला को बढ़ावा देने के साथ-साथ कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपनी संस्कृति से जुडऩे और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा जिससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में सहायक होते हैं।
Next Story