35 लाख 35 हजार 500 रुपये का लगाया चूना, बैंक मैनेजर के कारनामे ने चौंकाया

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में ‘बंधन बैंक’ के मैनेजर और क्लर्क ने मिलकर लोन के 35 लाख 35 हजार 500 रुपये का गबन कर लिया. आरोप है कि मैनेजर अशोक कुमार और कैशियर देवेंद्र ने आवेदकों से उनके अंगूठे लेकर उनकी लोन की राशि निकाल ली. कुछ आवेदकों की किस्त भी जमा कराई गई. धोखाधड़ी का पता लगते ही उच्च अधिकारी अजय सिंह ने बैंक मैनेजर और क्लर्क के खिलाफ पुलिस को शिकायत की.
उच्च-अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि उनका बैंक लोगों को उनकी जरूरतें और व्यवसाय शुरु करने के लिए लोन देने का काम करती है. उनकी बैंक की एक शाखा गन्नौर में है. उस ब्रांच में प्रबंधक के तौर पर अशोक कुमार और क्लर्क के पद पर देवेंद्र कुमार काम करते हैं. उनके ब्रांच में करीब 58 लोगों ने अपनी जरूरतें और व्यवसाय करने के लिए लोन के लिए अप्लाई किया था.
आरोप है कि प्रबंधक ने आवेदकों से पहले अपने बैंक में खाते खुलवाए. फिर उनके दस्तावेज लेकर लोन के लिए अप्लाई कर दिया. आवेदकों का कहना है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें लोन नहीं मिला. वह बार-बार बैंक के चक्कर लगाते रहे. मगर, बैंक प्रबंधक अशोक कुमार बैंक में अभी पैसे नहीं आए हैं कह कर उन्हें वापस कर देते थे.
वहीं, आवेदक सोमपाल ने बताया कि गन्नौर ब्रांच उनके तीन खाते हैं. उन्होंने तीनों खातों में लोन के लिए अप्लाई किया था. बाद में उन्हें पता चली कि उनका लोन अप्लाई हो गया है, लेकिन खाते में पैसे नहीं आए और उसकी लोन की किस्त भी जमा कराई जा रही थी. जब आवेदकों को उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला, तो उन्होंने बैंक के उच्च अधिकारी अजय कुमार को शिकायत की. अजय कुमार मामले में अपने स्तर से जांच की, तो पता चला बैंक से करीब 35 लाख 35 हजार 500 रुपये का गबन किया गया है.
गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने अजय कुमार के शिकायत पर अशोक कुमार और देवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की है. उन्होंने मामले में बैंक अधिकारियों से रिकॉर्ड मंगवाया है और टीम बनाकर जांच शुरु कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






