
x
Barsar. बड़सर। उपमंडल बड़सर के मैहरे स्थित मार्टिन रेस्टोरेंट में सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की। सीटी ग्रुप द्वारा इस वर्ष हिमपुन-5.0 (हिमाचल-पंजाब) मेगा रोजगार मेले का आयोजन गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कालेज, हमीरपुर में किया जा रहा है। इस विशाल रोजगार मेले में हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। सीटी ग्रुप के चेयरमैन एस चरणजीत सिंह चन्नी के सभी के लिए रोजगार के सपने को आगे बढ़ाते हुए इस मेले में देश की 32 जानी-मानी कंपनियां आ रही हैं।
इनमें फ्लिपकार्ट, एक्सिस बैंक, विवो मोबाइल्स, पेटीएम, एयरटेल, हैवेल्स इंडिया, मुथूट फाइनेंस, बजाज ऑटो और स्विगी जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं, जो कुल 2985 खाली पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी। संस्थान के प्रबंधकों ने बताया कि सीटी ग्रुप पिछले कई सालों से लगातार इस तरह के मेलों का सफल आयोजन करता आ रहा है और अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दिला चुका है। इससे पहले हुए हिमपुन-4.0 मेले में भी 1500 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से 700 से अधिक को जॉब ऑफर मिले थे। वर्ष 2017 से शुरू हुआ यह सफर आज भी जारी है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. पीके धूमल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और कैबिनेट मंत्री आरएस बाली जैसी बड़ी हस्तियों का सहयोग मिलता रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





