भारत

31 जुआरी गिरफ्तार, 17 लाख से ज्यादा की रकम बरामद, होटल में छापा

jantaserishta.com
9 April 2025 1:51 PM IST
31 जुआरी गिरफ्तार, 17 लाख से ज्यादा की रकम बरामद, होटल में छापा
x
पुलिस ने 35 मोबाइल बरामद करते हुए 21 चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां भी जब्त की.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार की देर रात राजरानी होटल में छापा मारकर जुआ गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 31 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान 17 लाख रुपए की बरामदगी भी की गई।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अवनीश कुमार ने बताया कि देर रात एक सूचना मिली कि थाना दौराला के पास मुजफ्फरनगर सीमा के एक होटल में लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और घटनास्थल से लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान जांच के क्रम में 17 लाख रुपए भी बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस ने 35 मोबाइल बरामद करते हुए 21 चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां भी जब्त की।
उन्होंने आगे बताया कि एक अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। इस पूरी घटना में किसकी संलिप्तता है, उसकी भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे थे। पुलिस को बहुत दिनों से इसकी जानकारी मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने सबूत इकट्ठा करना शुरू किया और जांच को भी तेज किया गया।
अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस का शक जब पुख्ता हो गया तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। इसी तरह नौचंदी थाना क्षेत्र के होटल हॉर्मोनी इन से भी लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। इस मामले में एक राजनीतिक पार्टी के नेता का नाम भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद से वह फरार है। इस मामले की तेज जांच के लिए पुलिस ने कई टीम का गठन किया है, जो कार्रवाई कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि जुआ का अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था। पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है, जिससे तमाम आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story