भारत

पिता ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, बुजुर्ग ने दामाद पर चलाई कुल्हाड़ी, पैसा बना कारण

jantaserishta.com
9 April 2025 1:41 PM IST
पिता ने उजाड़ा बेटी का सुहाग, बुजुर्ग ने दामाद पर चलाई कुल्हाड़ी, पैसा बना कारण
x
सांकेतिक तस्वीर
सोते समय हत्या.
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 75 वर्षीय व्यक्ति ने पैसे के लेन-देन के विवाद के बाद अपने दामाद की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर भाग गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को वाडा इलाके में हुई. 42 वर्षीय मृतक नौकरी दिलाने का वादा करके लोगों से पैसे लेता था, लेकिन उसे पूरा नहीं करता था.
वाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दत्तात्रेय किंद्रे ने बताया कि उसने अपने ससुर से भी पैसे लिए थे, जिससे वह नाराज था और उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था. दो महीने पहले ऐसी ही एक लड़ाई के दौरान आरोपी ने अपने दामाद पर दरांती (धारदार हथियार) से हमला किया था और फिर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था.
अधिकारी ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात आरोपी अपने दामाद के घर गया और जब वह गहरी नींद में था, तभी उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और भाग गया. सूचना लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. फिलहाल पुलिस आरोपी ससुर की तलाश कर रही है.
अधिकारी ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story