काबुल एयरपोर्ट के बाहर पानी की एक बोतल 3000 रुपये, भूखे प्यासे रहने को मजबूर लोग

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के घुसने के साथ ही पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से यहां पर अफरा-तफरी का माहौल है. तालिबान की इस हकीकत से तो सारी दुनिया वाकिफ है. लेकिन काबुल एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान के लोग जिस टॉर्चर से गुजर रहे हैं, उसके लिए इतिहास तालिबान को कभी माफ नहीं करेगा. काबुल एयरपोर्ट पर चारों तरफ हताशा और मायूसी है. हर आदमी बदहवास और नाउम्मीद है.
काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की इस हालत की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं. जो 31 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने पर अड़े हुए हैं. तालिबान भी विदेशियों के अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने की 31 अगस्त की डेडलाइन को आगे बढ़ाने को राजी नहीं है. ऐसे में काबुल एयरपोर्ट पर फंसे उन हजारों लोगों के सामने जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो गया है. इतने कम वक्त में अगर वो काबुल से नहीं निकले तो तालिबान उनका क्या करेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





