भारत

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए, बड़ी कामयाबी मिली

jantaserishta.com
13 May 2025 12:50 PM IST
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए, बड़ी कामयाबी मिली
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सेना ने आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। बताया गया है कि आतंकियों की तरफ से फायरिंग किए जाने के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इन आतंकियों का पहलगाम हमले से कनेक्शन है या नहीं।

अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शुकरू केलर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
स्थानीय रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुठभेड़ कुलगाम जिले से शुरू हुई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थानीय रिपोर्ट है कि सेना के जवाबी हमले में लश्कर के कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। सेना की तरफ से बताया गया है कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमलों के बाद से सुरक्षाबल दक्षिण कश्मीर और किश्तवाड़ के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। पहलगाम अटैक में 26 नागरिक मारे गए थे। आज का ऑपरेशन सुबह-सुबह शुरू किया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शोपियां के जंगलों में छिपे संदिग्ध आतंकवादी पहलगाम हत्याकांड में शामिल थे या नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null