भारत

ट्रकों और पिकअप की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, कई घायल

Nilmani Pal
29 Oct 2025 7:36 AM IST
ट्रकों और पिकअप की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, कई घायल
x
बड़ा हादसा

पीलीभीत। देर रात दो ट्रक और एक पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप सवार 3 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक चालक घायल हो गया। हादसा गजरौला कला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्मार्ट सिटी स्थित आदर्श किसान इंटर कॉलेज के पास हुआ।

दरअसल देर रात एक पिकअप बगड़ा से टेंट का सामान लेकर पीलीभीत की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उसी समय पूरनपुर की ओर से आ रहा एक और ट्रक सामने से आकर पिकअप से जा टकराया। तीनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों ट्रक चालकों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गजरौला कला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल व्यवस्था संभालते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया और हाईवे पर फंसे वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। टक्कर में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

Next Story
null