भारत

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश के 3 आतंकवादी ढेर, आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों ने कसी कमर

jantaserishta.com
5 Jan 2022 8:58 AM IST
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश के 3 आतंकवादी ढेर, आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों ने कसी कमर
x

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले (Pulwama district) के चांदगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार की सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है. दो या तीन आतंकियों के अभी और यहां पर छिपे होने का अंदेशा है. सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों के खिलाफ अभी ऑपरेशन जारी है.

कश्मीर जोन पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उनके नहीं मानने पर मुठभेड़ शुरू हुई. प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए इस ऑपरेशन में कल ही एक बड़ी कामयाबी अपने नाम की थी. दरअशल कल सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था.
दो खूंखार आतंकवादी को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कल यानी 4 जनवरी को श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में मारे गए आतंकवादी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में की, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.
ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि एक अन्य विदेशी आतंकी को भी मार गिराया गया. हालांकि बाद में कहा गया कि सिर्फ सलीम मारा गया है. सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज भागने में सफल रहा लेकिन उसे पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इसी अभियान के दौरान हाफिज को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि हाफिज उर्फ हमज़ा बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या समेत अन्य आतंकी वारदातों में शामिल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story