
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. नाके पर वाहनों की चेकिंग करते समय सिक्योरिटी फोर्सेस ने 3 हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनकी गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.
बता दें कि हाइब्रिड आतंकी ऐसे स्थानीय युवक होते हैं, जिनका पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं होता. ये स्थानीय युवक पिस्टल लेकर आते हैं और हमला करके फरार हो जाते हैं और सामान्य जीवन जीने लगते हैं. ऐसे में इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है. इन्हीं दहशतगर्दों को हाइब्रिड आतंकी कहा जाता है. ज्यादातर केसों में यह आतंकी स्थानीय होते हैं.
इन आतंकियों को ऑनलाइन ही भर्ती किया जाता है. इन्हें ऑनलाइन ही ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद इन्हें हमला करने के लिए भेजा जाता है. आतंकी 1-2 की संख्या में हमले को अंजाम देते हैं. जबकि पहले जो आतंकी घटनाओं के वीडियो सामने आते थे, उनमें 3-4 आतंकी शामिल होते थे और एके-47 जैसे बड़े और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





