भारत

गड्ढे में 3 बच्चियों की मौत, खेल-खेल में गिरे

Nilmani Pal
21 Sept 2025 2:03 PM IST
गड्ढे में 3 बच्चियों की मौत, खेल-खेल में गिरे
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बहराइच में कोदरी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. यहां खेलने के दौरान तीन चचेरी बहनें बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृत बच्चियों की पहचान प्रियांशी, दिव्या और लक्ष्मी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 6 से 7 वर्ष के बीच थी. तीनों बच्चियां चित्तोरा मसीहाबाद गांव की रहने वाली थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में बने नए पुल के पास जेसीबी से एक गहरा गड्ढा खोदा गया था.

लगातार हुई बारिश के कारण यह गड्ढा पानी से भर गया और एक छोटे तालाब का रूप ले लिया. शनिवार शाम तीनों बच्चियां खेलने के लिए वहां पहुंचीं. खेलते-खेलते वो गड्ढे के पास फिसलकर पानी में गिर गईं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

मामले की पुष्टि करते हुए उप-जिला मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से उन्हें उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के खुले और गहरे गड्ढों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.


Next Story
null