भारत

नर्सिंग होम में हो रहा था भ्रूण लिंग जांच, फिर...

jantaserishta.com
12 May 2022 4:57 PM IST
नर्सिंग होम में हो रहा था भ्रूण लिंग जांच, फिर...
x

अंबाला: हरियाणा में अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 50-50 हजार रुपये लेकर गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी के दौरान पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ में पुलिस जुट गई है.

दरअसल, अंबाला के स्वास्थ्य विभाग को करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम से सूचना मिली थी कि अंबाला में भ्रूण लिंग जांच होता है. अंबाला स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम गठित करके कार्रवाई के आदेश दिए. टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अंबाला में ऐसा गिरोह चल रहा है, जो गर्भवती महिलाओं का भ्रूण लिंग जांच करवा रहा है. इसकी एवज में 50-50 हजार रुपए की मोटी रकम लेते हैं.
सीएमओ अंबाला ने डॉक्टर की एक टीम गठित की और रेडिंग टीम करनाल के साथ मिलकर छापेमारी की. रेडिंग टीम का कहना है कि यह गिरोह बहुत बड़ा है. इनके तार एक दूसरे से जुड़े हुए है. चंडीगढ़ और पेहोवा (कुरुक्षेत्र) के रहने वाले ये दलाल लिंग जांच करवाने की इच्छुक गर्भवती महिलाओं को ढूंढकर अंबाला लाते है. जहां अंबाला के दो युवक को सौंपा जाता है और ये लोग नर्सिंग होम ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाते थे.
इस मामले में एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर खुराना नर्सिंग होम से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जो लिंग भ्रूण जांच करते थे. इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story