भारत

सिरमौर में तेज तूफान से 296 ट्रांसफार्मर डैमेज

Shantanu Roy
30 May 2026 5:41 PM IST
सिरमौर में तेज तूफान से 296 ट्रांसफार्मर डैमेज
x
Nahan. नाहन। जिला सिरमौर में गुुरवार रात को आए तेज अंधड़-तूफान से विद्युत सर्किल नाहन के तहत जिला भर में 296 डीटीआर ठप हुए। बीती आधी रात को जिला मुख्यालय नाहन व पांवटा साहिब क्षेत्र में सबसे अधिक अंधड़ ने तबाही मचाई। वहीं, अकेले विद्युत मंडल नाहन में विद्युत बोर्ड के लगभग 110 डीटीआर डैमेज हुए। वहीं विद्युत मंडल पांवटा साहिब के तहत 186 डीटीआर हवा-तूफान से धराशाही हुए। ट्रांसफार्मर के व्यापक तौर पर नुकसान का सबसे अधिक अहम कारण पेड़ों का टूट कर डीटीआर को
डैमेज करना रहा।


उधर, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड सर्किल नाहन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि तेज तूफान से डीटीआर पर कई स्थानों पर पेड़ गिरे। उन्होंने बताया कि नाहन मंडल के तहत नाहन शहर के यशवंत विहार, बनोग एरिया, कैंट एरिया, चौहान का बाग, नौणी का बाग इत्यादि में रात भर डीटीआर से पॉवर ऑफ रही। उधर, उपमंडल ददाहू के कुछ एरिया में तेज तूफान से नुकसान हुआ। इसके अलावा पांवटा साहिब के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही। उधर उपभोक्ताओं ने बताया कि रात्रि से लेकर सुबह तक बिजली गुल रही, जिससे गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगभग आठ से दस घंटों तक का कट बिजली का मौसम के खराब होने से रहा।
Next Story