भारत

शराब पीकर गाड़ी चालाने पर 2623 ड्राइवर गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 July 2026 4:07 PM IST
शराब पीकर गाड़ी चालाने पर 2623 ड्राइवर गिरफ्तार
x
Shimla. शिमला। प्रदेशभर में पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। शराब के नश में वाहन चलाने पर प्रदेश में जनवरी से जून तक छह माह में 2623 वाहन चालक गिरफ्तार किए हैं। इसके अलावा 80 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। पुलिस ने प्रदेश में ड्रंक एंड ड्राइव के 4974 मामलों में 1258 वाहन चालकों के लाइसेंस के निलंबन की सिफारिशें भेजी है। शराब के नशे में वाहन चलाने पर बद्दी में 16, चंबा में चार, हमीरपुर में छह, कांगड़ा में 44, मंडी में एक, शिमला में आठ और ऊना जिला में एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया है। पुलिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जनवरी से जून माह तक छह माह में ड्रंक एंड ड्राइव के 4974
चालान किए हैं।


इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चला रहे 2623 वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदेश में सडक़ सुरक्षा बढ़ाने के सक्रिय प्रयास में हिमाचल प्रदेश पुलिस सडक़ दुर्घटनाओं, उल्लंघनों, मौतों की निगरानी और प्रबंधन के लिए वास्तविक समय डाटा विश्लेषण का उपयोग कर रहा है। पुलिस की टीमें 24 घंटे काम करती है। सडक़ दुर्घटनाओं के पैटर्न और कारणों की पहचान करने के लिए 24 घंटे सात दिन ट्रैफिक डाटा का विश्लेषण करती है। डीआईजी टीटी संजीव गांधी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जनवरी से जून माह तक विभिन्न निरीक्षणों के दौरान, नशे में गाड़ी चलाने के 4974 मामले पकड़े गए, जिसके कारण चालान जारी किए गए। इसके अलावा 1258 ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने की सिफारिशें क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण को भेजी हैं।
Next Story