भारत

24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी ने लिया एक्शन

Nilmani Pal
25 July 2025 6:41 AM IST
24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी ने लिया एक्शन
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर परिसर में पुरोहितों के बीच मारपीट और कैंची से हमले के मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा ने बुधवार रात 25 पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने लापरवाही के आरोप में धाम चौकी प्रभारी समेत 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एक सिपाही को निलंबित उसके खिलाफ जांच शुरू की गई।

विंध्याचल मंदिर के न्यू वीआईपी गेट के पास बुधवार शाम दक्षिणा बंटवारे के विवाद में दो पुरोहितों में मारपीट हो गई। आरोप है कि कैंची के हमले में पुरोहित निवेदित भट्टी बुरी तरह घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी पुरोहित उत्तम पांडेय, उत्सव पांडेय और चिरंजीव पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में कैंची के हमले से पुरोहित निवेदित के घायल होने की पुष्टि हुई। एसएसपी ने तत्काल मामले की जांच कराई। इसमें ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। उन्होंने बुधवार देर रात विंध्यधाम प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार पांडेय समेत 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं ड्यूटीरत एक आरक्षी कांताराम को निलंबित कर दिया।

विंध्याचल चौकी धाम सुरक्षा प्रभारी राजकुमार पांडेय, उपनिरीक्षक वशिष्ठ नारायण सिंह, उपनिरीक्षक गौरीशंकर चौधरी, उपनिरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक देवनाथ तिवारी, आरक्षी मनुराम गौड़, प्रह्लाद यादव, संजय सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, कृपाशंकर यादव, मिथिलेश राय, निर्मल यादव, शिवम कुमार, दुर्गेश कन्नौजिया, दीपांशु पासवान, सुनील यादव, विपिन चौहान, सोनू राम, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, कृपाशंकर भारती, सत्येंद्र सिंह, पंकज दिवाकर और मंजेश सिंह को लाइन हाजिर किया गया।

Next Story
null