
x
Kullu. कुल्लू। देश-दुनिया के पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग आकर्षित कर रही है। अटल टनल के उद्घाटन को अभी साढ़े पांच सालों से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अटल टनल रोहतांग देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। सैलानी अटल टनल रोहतांग का दीदार करने पहुंचे। अटल टनल रोहतांग के बहाने पर्यटकों ने लाहुल-स्पीति की बर्फीली वार्दियों का दीदार भी किया। रोहतांग के साथ-साथ पर्यटकों ने बारालाचा, कुंजुम दर्रा,चंद्रताल सहित ऊंची सुंदर पहाडिय़ों को भी निहारा।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से निचले क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक काफी संख्या में मनाली, अटल टनल रोहतांग और लाहुल-स्पीति की वादियों में पहुंचे। लिहाजा, पर्यटन सीजन में मनाली, लाहुल-स्पीति पर्यटकों से गुलजार हो गया है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने लगा। 31 मई से लेकर रविवार सात जून तक लाखों की संख्या में पर्यटक रोहतांग, अटल टनल रोहतांग और लाहुल की वादियों में पहुंचे। बता दें कि पिछले सात दिनों में अटल टनल रोहतांग का दीदार 232275 से अधिक पर्यटकों ने किया। बता दें कि 31 मई से सात जून तक 46455 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग से इन और आउट हो गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





