भारत

200 से ज्यादा मामले, करोड़ों का चूना और अश्लील वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर

jantaserishta.com
19 March 2024 9:42 AM IST
200 से ज्यादा मामले, करोड़ों का चूना और अश्लील वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर
x

सांकेतिक तस्वीर

लोगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया.
गुरुग्राम: हरियाणा की गुरुग्राम साइबर पुलिस ने देशभर में लोगों से 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, शिकायतों के आधार पर देशभर में 215 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 13 मामले हरियाणा में दर्ज किए गए थे. इसमें से दो मामले साइबर पुलिस स्टेशन मानेसर में दर्ज थे.
पुलिस उपायुक्त (साइबर) सिद्धांत जैन ने बताया कि हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले मोहम्मद आमिर और अकरम खान ने वीडियो कॉल करके लोगों को ठगा और उन्हें अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर किया. इसके बाद उन्होंने फोन कॉल किए और लोगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया. दोनों को 5 मार्च को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस उपायुक्त ने ये भी कहा, गिरफ्तार दोनों आरोपी के कब्जे से 1.15 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा जब्त किए गए फोन और सिम कार्ड के डेटा की समीक्षा करने के बाद यह पाया गया कि उन्होंने लगभग 15.83 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इससे पहले पिछले महीने में गुरुग्राम पुलिस ने 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था. साथ ही पुलिस ने 46 करोड़ 55 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध में की गई कुल 12,116 शिकायतों का खुलासा किया था. आरोपियों की पहचान रंजीत, अकरम खान, ताहिर, अंकित गुप्ता, अमित, मुबारिक, रोहतास, मुकेश, सुनील, मृत्युंजय ओझा, सीता ओझा, विनोद, हर्षित सैनी और आशीष के रूप में हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story