भारत
पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी, एफ-15 लड़ाकू विमानों ने जेद्दा तक किए एस्कॉर्ट
Shantanu Roy
23 April 2025 4:53 PM IST

x
Jeddah. जेद्दा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे। पीएम मोदी का विमान जब सऊदी हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तो उनका विशेष स्वागत किया गया। रॉयल सऊदी एयर फोर्स के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने जेद्दा तक प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा मुहैया कराई। उनका प्लेन भारतीय समय के मुताबिक, 3:20 बजे जेद्दा में लैंड हुआ। सऊदी पहुंचने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम मोदी मंगलवार सुबह 9:30 बजे सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे।
भारतीय समुदाय ने ‘मोदी मोदी’ के नारे लगातार पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी सम्मान में भारतीय मूल की लड़कियों ने पारंपरिक नृत्य भी किया। इस दौरान सऊदी गायक ने ‘ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू’ गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है, जबकि वह पहली बार जेद्दा गए हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी की जेद्दाह यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब कम से कम छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं, जबकि कुछ और समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





