भारत

पंचायत चुनाव के लिए 2000 पुलिस-होमागार्ड जवान तैनात

Shantanu Roy
26 May 2026 2:45 PM IST
पंचायत चुनाव के लिए 2000 पुलिस-होमागार्ड जवान तैनात
x
Shimla. शिमला। पंचायत चुनावों के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु आयोजन को लेकर जिला शिमला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से करीब 2000 पुलिस जवानों और होमगाड्र्स की तैनाती की गई है जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पुलिस
द्वारा लगातार गश्त, नाकाबंदी और निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून व्यवस्था से जुड़ी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। जिला शिमला पुलिस ने आम नागरिकों से भी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न रवाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Next Story