
x
Chuwadi. चुवाड़ी। चंबा बाया जोत मार्ग पर पिछले चार दिन से 200 के करीब मणिमहेश श्रद्धालुओं प्रशासन द्वारा गुरुवार को रेस्क्यू किया गया। नेहरनाली में पहाडनूमा मलबे से मार्ग अवरुद रहते अभी तक श्रद्धालुओं के करीब 15 वाहनों में समान से लदी पिकअप, नोबा सहित छोटे वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन द्वारा इससे पहले बुधवार को भी चंबा वाया जोत मार्ग पर जोत से नीचे गेट से ऊपर तक मार्ग में फंसे मणिमहेश श्रद्धालुओं के बारे में पता किया गया और सूचि तैयार की गई।
प्रशासन में भटियात खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड की अगुवाई में चार पटवारी व दो कनिष्ठ अभियंता द्वारा रेस्क्यू अभियान में भाग लिया गया। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड ने बताया कि फंसे हुए श्रद्धालुओं के रहने व खाने की व्यवस्था जोत पर्यटन स्थल के ढाबा व होटल व्यवसायियों व मार्ग में लगें लंगरों द्वारा की गई। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड ने बताया कि गुरुवार को चंबा बाया जोत मार्ग पर फंसे हुए मणिमहेश श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया है । उन्होंने ने बताया कि मार्ग पर पिछले चार दिन से श्रद्धालु फंसे हुए थे ।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





