भारत

Rampur में 39 दिन में डेंगू के 200 मरीज

Shantanu Roy
9 Sept 2024 3:15 PM IST
Rampur में 39 दिन में डेंगू के 200 मरीज
x
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 200 से पार पहुंच गई है। बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है और बीमारी पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नगर परिषद ने भी सभी वार्डों में कीटनाशक स्प्रे और फॉगिंग से डेंगू के खात्मे का अभियान चलाया है। इसके अतिरिक्त शिमला से आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी रामपुर शहर का दौरा कर लोगों को इस बीमारी के बचाव पर जानकारी बांटी है। रामपुर में ऐसा पहली बार है, जब शहर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा है। बीते वर्षों का आंकड़ा देखे तो प्रति वर्ष डेंगू के मामले दहाई के आंकड़े तक पहुंचते थे। डेंगू के ये मामले भी बाहरी राज्यों की ट्रेवल हिस्ट्री पर आधारित थे, लेकिन अब रामपुर शहर और के क्षेत्रों में डेंगू का
मच्छर पनप रहा है।


जो ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है। रामपुर के खनेरी अस्पताल, पीएचसी रामपुर और आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में आने वाली मरीजों में रामपुर और साथ लगते निरमंड उपमंडल के ब्रौ व जगातखाना क्षेत्र में मरीज भी शामिल है। बीएमओ रामपुर डा. आरके नेगी के अनुसार डेंगू की बीमारी धीरे-धीरे अब कंट्रोल करने में आ रही है। अगस्त और सितंबर में डेंगू रोगियों की संख्या 200 हो गई है। विभाग ने बीमारी से बचाव को स्कूलों, कालेजों व गांवों में पंफलेट बांट कर जागरूक किया है। स्वास्थ विभाग बीमारी की रोकथाम के लिए पूरी तरह सजग है । स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर घर-घर जाकर बीमारी का सर्वे कर रही है। डा. नेगी ने लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने का आग्रह किया है। साथ ही शरीर पर पूरे कपड़े पहने पर भी जागरूक किया है। गंदगी में ही डेंगू का मच्छर तैयार होता है, इसलिए सफाई ही बीमारी का बचाव है।
Next Story