
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| घाटी में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) संगठन की कुल 20 संपत्तियां शनिवार को जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों द्वारा कुर्क की गईं। अधिकारियों ने बताया, "कुर्क की गई कुछ संपत्तियां दिवंगत सैयद अली शाह गिलानी के नाम पर थीं। ये संपत्तियां राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की सिफारिशों पर घाटी के विभिन्न जिलों में कुर्क की गई थीं, जो आज बडगाम, पुलवामा, अवंतीपोरा, कुलगाम और श्रीनगर जिले के 20 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।"
श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने पहले ही जेईआई की तीन संपत्तियों को सील करने का आदेश दे दिया है, जिसमें बरजुल्ला श्रीनगर में 17 मरला की मालिकाना भूमि पर निर्मित दो मंजिला आवासीय स्ट्रक्च र शामिल हैं।
एसआईए ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जेईआई की 188 संपत्तियों की पहचान की है जिन्हें या तो अधिसूचित किया गया है या आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अधिसूचित किए जाने की प्रक्रिया के तहत हैं।
Tagsकश्मीरJamaat-e-IslamiProperties KurkJammu and KashmirJammu and Kashmir NewsJammu and Kashmir Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





